फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाखों की ठगी के आरोप में बैंक मैनेजर और पिता नामजद

Tue, 09 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बेटे को बैंक में नौकरी लगवाने और कनाडा भेजने के नाम पर सेक्टर-18 निवासी गोविंद सिंह से 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप चोपड़ा गार्डन निवासी बैंक मैनेजर दीपक कमल व उसके पिता वेद प्रकाश पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में गोविंद सिंह ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस दौरान उसकी मुलाकात चोपड़ा गार्डन निवासी वेद प्रकाश से हुई। आरोपी ने उससे कहा कि उसका बेटा बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर है। उसके बेटे की बड़े अधिकारियों के साथ जान पहचान है। उसने कई युवकों की बैंक में नौकरी लगवाई है। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने बेटे को नौकरी दिलाने की उससे बात की।
विज्ञापन

आरोपी वेद प्रकाश ने कहा कि वे उसके बेटे की बैंक में क्लर्क की नौकरी लगवा देंगे। आरोपी वेद प्रकाश ने उसके बेटे को अपने लड़के दीपक कमल से मिलवाया। दीपक कमल ने उसके बेटे से उसके सभी दस्तावेज व आठ लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने जल्द ही उसके बेटे को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों ने उसके बेटे को नौकरी नहीं दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों से बात की। तब आरोपियों ने उन्हें कहा कि अभी बैंक की नौकरियां रोक दी गई है। वे उसके बेटे को कनाडा भेजकर वहां नौकरी दिलवा देंगे। इसके बाद आरोपियों ने सात लाख रुपये और ले लिए। मगर इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश भी नहीं भेजा। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना शहर जगाधरी प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आर्थिक शाखा के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें