यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव बेलगढ़ मंदिर के पास युवक एक सितंबर को यमुना नदी में डूब गया। परिजनों ने तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। गांव बनियावाला निवासी दीन मोहम्मद ने शिकायत में बताया कि एक सितंबर की दोपहर एक बजे 19 वर्षीय बेटा सुफियान गांव बेलगढ़ मंदिर के पास किसी काम से गया था। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। इस दौरान पता चला कि सुफियान यमुना नदी में डूब गया है। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद