फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्करवाला की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। राजीव गांधी खेल परिसर टिब्बी अराइयां में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में बक्करवाला की टीम ने बहलोलपुर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

आयोजक कमेटी के डॉ. जब्बार, अली, हरेंद्र सिंह व राजेश अफरीदी ने बताया कि टिब्बी अराइयां खेल परिसर में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बक्करवाला व बहलोलपुर टीमों के बीच खेला गया। बहलोलपुर की टीम निर्धारित ओवर में मात्र 11 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्करवाला की टीम ने बड़ी आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
मुख्यातिथि हरसेवक सिंह तुगलपुर व रोबिन चौधरी, कादिर पोसवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाएं इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं से निखर कर सामने आती हैं। विजेता टीम को 5100 उपविजेता टीम को 3100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेश कुमार, मनजीत सिंह, गोलू, फाकर, अमजद व प्रिंस सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें