फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल का थाने में धरना, कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
Bajrang Dal picketing in police station, accused of not taking action - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
साढौरा। एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर देवताओं के बारे में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने तथा टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से खफा बजरंग दल के सदस्यों ने रविवार को थाने के गेट पर दरी बिछाकर धरना देकर नारेबाजी की। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सम्राट पंडित तथा सोनू प्रजापति द्वारा सोशल मीडिया पर देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालने व कमेंट करने वाले पांडों के सुभाष तथा सरावां के रजनीश नागरा के विरुद्ध 16 अगस्त को पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इन दोनों की हरकत से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाने की मांग की थी। लेखराज, हेमंत, सुनील सैनी, आशु, गुरमीत, रोहित, अजय, शिवम, शुभम व रोबिन ने बताया कि शिकायत देने के बाद एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से खफा बजरंग दल के सदस्यों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मपाल ने बजरंग दल के सदस्यों को समझाया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता की बातचीत चलने के कारण फिलहाल कोई कार्रवाई न किए जाने के बारे में समय लिया गया था। एसएचओ धर्मपाल के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए और दरी समेट कर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें