फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रपाल खेड़ा बाबा मन्दिर सोसायटी ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते संस्था के प्रधान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी क्षेत्रपाल खेड़ा बाबा मन्दिर सोसायटी की ओर से लॉकडाउन के चलते लगातार 17वें दिन 600 ज़रूरतमंदों को खाना वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए सोसायटी के प्रधान अनिल राणा व अन्य सदस्यों लक्की अरोड़ा, सुखपाल सिंह, टिंकू राणा, सुधीर राणा, राजेन्द्र राणा, संजीव कुमार, प्रमोद राणा की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है। प्रधान अनिल राणा ने कहा कि देश मे कोरोना के चलते लॉकडाउन किया गया हैं। सभी को अपने घरों में रहने की हिदायतें दी जा रही हैं। इन सबके बावजूद सफाई कर्मचारी इस महामारी के चलते भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे है, ताकि हम सब सुरक्षित रह सके। सफाई कर्मचारी कुलदीप कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार को संस्था की ओर से फूलमाला पहनाकर समानित किया गया व उनको मास्क भी दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें