फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब ने समानता के लिए किया संघर्ष : डॉ. मंजीत

Mon, 15 Apr 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला मुकंद लाल नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मरीजों व उनके अभिभावकों को लड्डू वितरित किए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला को बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट की। डॉ. मंजीत ने कहा कि बाबा साहेब जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे।
डॉ. आंबेडकर को विश्वभर में मानवाधिकार आंदोलनकर्ता, भारतीय संविधान निर्माता के रूप में व प्रकांड विद्वता के लिए जाना जाता है। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ही यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. सतपाल बहमनी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उनके समय में समाज में विभिन्न धारणाएं थी, जिनके कारण उनके साथ भेदभाव किया जाता था। विद्यालय व समाज में भेदभाव के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की तथा समाज में जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ डाॅ. दिव्या मंगला ने कहा कि इस कार्य द्वारा उन्होंने मरीजों व उनके अभिभावकों को पुनः सद्भावना व प्रेम से रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को विभिन्न अवसरों पर महापुरुषों को याद करते रहना चाहिए तथा समाज में फैली बुराईयों के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार करते रहना चाहिए। इसी तरह पुराना हमीदा में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला पहुंची। इस दौरान अर्बिना खातुन व सिमरन व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें