प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
जठलाना। गांव उन्हेंडी में रविवार को कोच प्रदीप राणा ने दौड़ प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 70 गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मुख्यातिथि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगेराम मारुपुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ में आयुषी कांबोज ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रतियोगिता में 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ भी कराई गई।
मुख्यातिथि मारूपुर ने कहा कि युवाओं के साथ सभी को खेलकूद की ओर ध्यान देना चाहिए, खेलने से शरीर स्वस्थ होता है। छोटी प्रतियोगिता में ही हिस्सा लेकर ही बड़ी प्रतियोगिता तक पहुंचा जाता है। इस दौरान भूपेंद्र राणा, करण राणा, रवि कुमार, अरुण राणा, दिवेश राणा, सुमित राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद