फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मासिक धर्म स्वच्छता और सेनेटरी नैपकिन के सुरक्षित निपटान के बारे में शंभु कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएलएसए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सेक्रेटरी कीर्ति वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका कविता ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म में स्वच्छता और सेनेटरी नैपकीन का सुरक्षित निपटान महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए बहुत जरूरी है। कविता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 21वीं सदी में रूढ़ीवादी परंपराओं को खत्म कर समाज में बदलाव लाना है। इस अवसर पर बबिता, सहिदा, निर्मला, मोनिका, अंकिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें