यमुनानगर। खंड सरस्वती नगर में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण पखवाड़ा समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रहीं। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम लता ने गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं सुपरवाइजर पूजा, शिवानी, गीता सैनी, गीता रानी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में पौष्टिक थाली सजाई गई है जिसमे पौष्टिक आहार का स्टाल और पोषक तत्वों का सुंदर मॉडल प्रस्तुत किया गया ।
वहीं पोषण से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई।मिक्षा रंगा ने पोषण पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया गया। ये एक जनजागरूकता और स्वैच्छिक सामुदायिक भागीदारी अभियान है। वहीं पौष्टिक तत्वों का मॉडल प्रस्तुत किया गया, जिसमें पोषण की पूर्ति किन उत्पादों से की जा सकती है।