यमुनानगर। फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में अवतार कौर ने प्रथम, सोनिया शर्मा ने द्वितीय और दिलशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त ज्वाइंट कमिश्नर (आबकारी एवं कराधान विभाग) प्रीतम सिंह मोर तथा आईटीआई प्रधानाचार्य भूपिंदर सिंह सांगवान रहे। प्रतियोगिता के बाद एफपीएआई की युवा स्वयंसेवी तनु ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिंग से मातृत्व पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की सहभागिता को जरूरी बताया। एफपीएआई प्रबंधक डॉ. अंजना तलुजा ने भी युवाओं से एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।