फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में आया बूम, चल रही एडवांस बुकिंग

Sat, 26 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। इस बार धनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसने की उम्मीद है। त्योहार के लिए लोगों में काफी उत्साह हैं। धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल के अलावा ऑटोमोबाइल के शोरूम में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार लोगों को ज्यादा ही रूझान देखने को मिल रहा है। इस दौरान लोग वाहन न खरीद कर केवल बुकिंग करवा रहे हैं। लोग वाहन खरीदने की औपचारिकताएं तो पूरी कर रहे हैं, लेकिन डिलीवरी का दिन धनतेरस व दिवाली का रख रहे हैं। लोग धनतेरस से पहले ही बुकिंग करवाकर निश्चित होना चाहते हैं, चूंकि बाद में लोगों को पसंदीदा रंग, मॉडल नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, लोगों को आकर्षित करने के लिए सभी ऑटोमोबाइल कंपनी ने बाजार में एक से एक ऑफर रखे हैं। ये ऑफर गिफ्ट हैंपर, स्क्रैच कार्ड, कैश बैक, सोन व चांदी का सिक्का इत्यादि के रूप में उपलब्ध हैं। यही नहीं कई कंपनी जीरो डाउनपेमेंट पर वाहन डिलीवरी देने का भी ऑफर दे रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर व ई-बाइक भी इस प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं है। हल्की और सुविधाजनक होने के कारण इसकी बिक्री भी बढ़ी है। अधिकतर लोग अपने स्कूल व कॉलेज के बच्चों के लिए यह वाहन खरीदना चाहते हैं।
बाजार में इन प्रतिस्पर्धी अवसरों का ग्राहक खूब लाभ उठा रहे हैं। लोग एक से दूसरे शोरूम में पहुंच कर ऑफर की जानकारी ले रहे हैं। वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है। बाजार में विभिन्न दो पहिया ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालकों के अनुसार अभी तक धनतेरस के लिए 100 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो चुकी हैं। वहीं, रेगुलर डिलीवरी भी लगातार जारी है। जबकि चौपहिया वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। इस दौरान करीब 85 कारों की बुकिंग धनतेरस के लिए की जा चुकी हैं। दिवाली के लिए बुकिंग अलग से की जा रही है। संचालकों के अनुसार दिवाली व धनतेरस पर 500 वाहनों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन


-

युवाओं में बुलेट के प्रति बढ़ी दीवानगी

एक तरफ जहां लोग बाइक व स्कूटर की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, युवाओं में बुलेट के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है। हर तीसरा युवा ग्राहक बुलेट लेने का मन बना रहा है। जिस कारण इन दिनों सेक्टर-17 स्थित फाल्कन ऑटोमोबाइल एजेंसी पर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। युवा बुलेट लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। एजेंसी प्रबंधन अमित कांबोज ने बताया कि युवाओं में बुलेट के प्रति काफी क्रेज है। यही नहीं लड़कियों की पसंद में बुलेट अव्वल है। उनकी एजेंसी से लड़कियां भी बुलेट खरीद रही हैं। 90 प्रतिशत खरीदारी धनतेरस और शेष दिवाली के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुलेट में कई एडवांस फीचर उपलब्ध हैं। रॉयल एनफील्ड की दमदार बॉडी व लुक, आकर्षक डिजाइन, फीचर, कलर लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें