यमुनानगर। कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्हेड़ी निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सोनू एक फैक्टरी से श्रमिकों को लेने के लिए ऑटो लेकर जा रहा था। इसी दौरान जठलाना के पास तेज गति से आ रही एक डिजायर कार के चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। कार की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया, जिससे वह घायल हो गया। संवाद