फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑटो चालक की गर्दन रेतकर हत्या, पत्नी और बेटे पर आरोप

Sun, 27 Oct 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। हुडा सेक्टर 17 क्षेत्र की न्यू जैन कालोनी में ऑटो चालक की गर्दन रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव घर में ही पड़ा मिला। पुलिस ने मकान मालकिन की शिकायत पर मृतक की पत्नी व बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बिहार में रह रहे परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दे दी है। बिहार से रिश्तेदारों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के लखीसराय निवासी ललनराम (40) यमुनानगर में ऑटो चलाते थे। उनके साथ पत्नी यशोदा, बेटा सुमित और पांच साल की बेटी किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार रात को मकान मालकिन कविता ने पुलिस को सूचना दी कि ललन का शव कमरे में पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्हें ललन का रक्त रंजित शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से जानकारी ली।
मकान मालकिन कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शराब पीने पर ललन की उसकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट होती रहती थी। उन्होंने आशंका जताई कि पत्नी और बेटे ने ही ललन की हत्या की है। पुलिस ने कविता के बयान पर मृतक की पत्नी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। चौकी इंचार्ज अर्जुन नगर यशपाल सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि दंपत्ती में शराब पीने पर अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी विवाद होने के बाद बेटे ने पेपर कटर से गर्दन काटकर ललन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें