ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान
- फोटो : मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
व्यासपुर। सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। मंगलवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र यमुनानगर से शिविर प्रभारी गीतू साहनी ने विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। प्राचार्य अजय कुमार धीमान व उप-प्राचार्य डॉ. राजीव ग्रोवर ने विद्यार्थियों को शिविर के उद्देश्यों व भाषा ज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं, पूनम रानी, हुसैन पाल और विजय कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं की विशेषताओं और उनके महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, रणवीर राठी, मुकेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद