फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले दिन 12 फीसदी से भी कम रही उपस्थिति

Thu, 02 Jul 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉडल कॉलोनी के विद्यालय में उप​स्थित विद्यार्थी और खाली बैंच। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। 37 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार को जिले के तमाम स्कूल तो खुले, लेकिन पहले ही दिन अधिकांश राजकीय विद्यालय खाली रहे। चूंकि इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही।
विज्ञापन

करीब डेढ़ सवा माह के अवकाश के बाद पहला दिन होने और सुबह तेज बारिश के कारण अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थी कम पहुंचे। जिले के राजकीय विद्यालयों में उपस्थिति 12 फीसदी से भी कम रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की करीब 25 प्राथमिक पाठशालाओं में महज तीन से चार बच्चे ही पहुंचे। अधिकांश कक्षाएं खाली नजर आईं और ऐसे में शिक्षकों ने प्रशासनिक व रिकॉर्ड संबंधी कार्य निपटाए।
शहर की बैंक कॉलोनी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में करीब 300 विद्यार्थियों का नामांकन है, लेकिन पहले दिन केवल 40 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। वहीं, मॉडल कॉलोनी स्थित विद्यालय में 15-20 बच्चे ही आए। इसी तरह मॉडल टाउन की पाठशाला में भी उपस्थिति 12 प्रतिशत रही। वहीं, शादीपुर की प्राथमिक पाठशाला में 450 में से 70 विद्यार्थी ही आए। इसके अलावा शहर के अन्य विद्यालयों में भी यही स्थिति रही। स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा औपचारिक रूप से हुई, वहीं कम संख्या के कारण सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षक अपने नियमित समय पर स्कूल पहुंचे। जिले के सभी स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति रही। शिक्षकों ने स्कूल पहुंचकर जिला मुख्यालय में अपनी रिपोर्ट दी। परंतु विद्यार्थी न होने के कारण अध्यापन कार्य नहीं हुआ और शिक्षकों ने अपने अन्य कार्य किए। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिला। कई गांवों की प्राथमिक पाठशालाओं में केवल तीन-चार बच्चे ही पहुंचे। शिक्षकों का कहना है कि सुबह से हो रही बारिश के कारण अभिभावकों ने छोटे बच्चों को घर पर ही रखना उचित समझा। इसके अलावा हर बार अवकाश के बाद पहले दिन उपस्थिति कम रहती है, इसलिए भी संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। स्कूलों में पहुंचे शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के बीच लंबित प्रशासनिक कार्य किए। कई विद्यालयों में रिकॉर्ड अपडेट किए गए, नामांकन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई और नए सत्र की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। शिक्षकों ने कक्षाओं की व्यवस्था भी दुरुस्त की ताकि अगले दिनों में नियमित पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन मौसम के कारण उपस्थिति प्रभावित हुई है। अगले दो-तीन दिनों में मौसम सामान्य रहने पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। विभाग ने स्कूलों को नियमित रूप से शिक्षण कार्य संचालित करने और विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिले के अधिकांश राजकीय विद्यालयों में दिनभर यही स्थिति देखने को मिली। कक्षाओं में इक्का-दुक्का विद्यार्थी ही नजर आए, जबकि बरामदे और परिसर सामान्य दिनों की तुलना में सूने रहे। शिक्षकों का कहना है कि पहले दिन ऐसी स्थिति बनती है। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। संवाद

मॉडल कॉलोनी के विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थी और खाली बैंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें