फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में अटेंडेंस डायरी प्रोजेक्ट प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। ज्योतिबा फुले सरकारी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से वीरवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बीसीए संकाय की कुल पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें पवन व नीतीश की अटेंडेंस डायरी प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान दिया गया। द्वितीय स्थान निकिता एवं हिमांशी द्वारा बनाए गए कोड लर्निंग, तरुण व मोक्ष की ओर से बनाए गए फोटो एल्बम प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रोफेसर रितु नरवाल रीना रानी व डॉ. नैंसी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी युवा पीढ़ी की वैज्ञानिक सोच का एक प्रतिरूप है। आज के युग में एआई के समाज में बढ़ते योगदान को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की प्रदर्शनी प्रोत्साहन का काम करती है। इस माैके पर कंप्यूटर डिपार्टमेंट की फैकल्टी प्रोफेसर शमा, डॉ रामास्वामी, लैब अटेंडेंट मिस्टर अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें