फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे का सामान चोरी करने का प्रयास, चौकीदार को देख गन्ने के खेत में भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। जठलाना स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ व्यक्तियों ने लोहे का सामान चोरी करने का प्रयास किया। चौकीदार को आता देख वे मौके से फरार हो गए। चौकीदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह जय भगवान ठेकेदार के पास चौकीदार का कार्य करता है। पेट्रोल पंप के पास जेसीबी व अन्य लोहे का सामान पड़ा हुआ है। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह ड्यूटी पर आया तो मौके पर थ्री व्हीलर खड़ा हुआ था। दो-तीन व्यक्ति थ्री व्हीलर में जैक व लोहे का गेट लोड़कर रहे थे। उसे देख आरोपी व्यक्ति पास स्थित गन्ने के खेत में छिप गए। थ्री व्हीलर चालक नाहरपुर निवासी नीरज को वह जानता है, वह भी थ्री व्हीलर को मौके पर छोड़ गन्ने के खेत में छिप गया। इस शिकायत पर पुलिस ने नीरज को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें