फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान के घर में चोरी का प्रयास, दो सगे भाई गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। थाना जठलाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रादौर की हरि कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर उर्फ मोनू और सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि थाना जठलाना की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश के अनुसार, गांव कंडरौली निवासी किसान दया राम ने शिकायत दी थी कि वह रात को अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे अलमारी खुलने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो एक युवक अलमारी खोल रहा था। दया राम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें