फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला के जेवरात छीनने का प्रयास

Sat, 14 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव रामपुर खादर निवासी अनु गर्ग से साधु के वेष में आए बदमाश ने जेवरात छीनने का प्रयास किया। थाना बूड़िया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनु गर्ग ने बताया कि उसके ससुर ने घर के पास ही करियाना की दुकान की है। पति बिजली निगम में नौकरी करते हैं। वीरवार को पति ड्यूटी पर गए थे। ससुर भी बाहर थे। सुबह लगभग सवा दस बजे साधु के वेष में एक व्यक्ति आया। उसने भिक्षा मांगी। जब उसे भिक्षा देने लगी तो उसने बातों में उलझा लिया और जेवरात छीनने का प्रयास किया। खतरा भांप कर उसने शोर मचा दिया। इस पर वह मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें