फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला के कानों से बाली छीनने का प्रयास

Sat, 19 Apr 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। रादौर के पार्क में अलसुबह सैर करने जा रही महिला के कान से बाइक सवार व्यक्ति ने बाली छीनने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। महिला के शोर मचाने पर बाइक सवार व्यक्ति भाग गया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। रादौर की गीता कॉलोनी निवासी तरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी देवरानी के साथ रादौर के अग्रसेन पार्क में अलसुबह सवा चार बजे सैर करने के लिए निकली थी। इस दौरान जब वह थाना रादौर के पास पहुंची तो बाइक सवार व्यक्ति ने उसके कान से सोने की बाली छीनने की कोशिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें