फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 27 जुलाई को उसके परिवार के सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे। उसे समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी कॉलोनी का सतपाल उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला देखकर उसके साथ पहले छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि पुलिस ने मामले में आरोपी सतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें