फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन पर जुताई कर कब्जे की कोशिश, आरोपी पर प्राथमिकी

Fri, 13 Mar 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव बांसेवाला में पंचायती जमीन पर जुताई कर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी तीरथ राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी श्याम लाल को सात मार्च को सूचना मिली थी कि गांव की खाली पड़ी पंचायती भूमि पर किसी व्यक्ति ने जुताई कर पशुओं के लिए चारा बो दिया है। सूचना मिलने के बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में सामने आया कि गांव बांसेवाला निवासी तीरथ राम ने पंचायती जमीन की जुताई कर उस पर चारा की बुवाई की है। इसके बाद बीडीपीओ ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें