यमुनानगर। गांधीनगर थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता ने दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह से बेटी उनके पिता के चंगुल से बचकर भागी और मां को इस मामले की जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी पिता पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह होटल में खाना बनाने का कार्य करती है। सुबह वह काम पर गई हुई थी। दोपहर को उसकी बेटी ने उसे फोन किया। जिसने बताया कि पिता झगड़ा कर रहे हैं। उनसे बचकर उसने खुद को कमरा बंद कर लिया है। जिस पर वह घर पहुंची और कमरा खुलवाया। बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसे अकेला पाकर दुराचार का प्रयास किया। उसने इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।