फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसडीएम को खनन सामग्री से लदे डंपर से कुचलने का प्रयास

Mon, 02 Nov 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र में खनन सामग्री से भरे डंपर को रोकने का इशारा करने पर चालक ने एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह को कुचलने का प्रयास किया। डंपर के साथ चल रही व्यासपुर नंबर की क्रेटा कार के चालक ने एसडीएम की सरकारी गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ा दी, जिससे उनका रास्ता रुक गया। थाना साढौरा पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम डॉ. सिंह ने बताया कि शनिवार को एकता दिवस के अवसर पर साढौरा में दौड़ का आयोजन किया गया था। वह सुबह करीब छह बजे अपनी सरकारी गाड़ी में सवार होकर साढौरा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें गटका पत्थर से भरा डंपर तेज गति व लापरवाही से जाता दिखाई दिया। डंपर की नंबर प्लेट भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। ऐसे में उन्हें डंपर में अवैध खनन सामग्री होने का शक हुआ।
विज्ञापन

डंपर के साथ एक क्रेटा कार भी चल रही थी, जो उसकी रेकी कर रही थी। उन्होंने डंपर चालक को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान कार चालक ने अपनी कार उनकी सरकारी गाड़ी के आगे अड़ा दी। इससे वह आगे नहीं निकल पाए। आरोप है कि इसके बाद कार और डंपर चालकों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने और उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
आगे निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर डंपर चालक वहां से भाग निकला। कार चालक भी अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। दोनों वाहन साढौरा के सरांवा से होते हुए दोसड़का-बराड़ा की तरफ निकल गए।
विज्ञापन

एसडीएम व्यासपुर की तरफ से शिकायत मिलते ही आरोपी कार व डंपर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। - कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें