फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे छह रॉयल्टी कर्मचारियों को जिंदा जलाने को झोपड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव मंडौली घग्गर में रायल्टी को लेकर रॉयल्टी नाके के कारिंदों व स्क्रीनिंग प्लांट के मुंशी के बीच विवाद हो गया। कारिंदों का आरोप है कि मुंशी ने उनके प्लांट से भरकर आने वाली गाड़ियों की रॉयल्टी चैक करने पर आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी। दिन के समय आरोपी धमकी देकर चला गया था। आरोप है कि रात को जब रॉयल्टी नाके के कर्मचारी झोपड़ीनुमा कार्यालय में सो रहे थे तो आरोपी ने उसमें आग लगा दी। गांधी मार्केट निवासी प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मंडौली घग्गर साइट पर रॉयल्टी नाका लगाया हुआ है। जहां वह मैनेजर है, यहां वे मंडौली खनन जोन से खनन सामग्री से भरकर आने वाले वाहनों की रॉयल्टी चैक करते है। उसके साथ अमित, सादिक, भूरा, संदीप राणा व मोहन भी ड्यूटी करते हैं। यहां उन्होंने झोपड़ी नुमा कार्यालय भी बनाया हुआ है। शनिवार को जब वह ड्यूटी कर रहे थे। तभी खनन जोन में एक स्क्रीनिंग प्लांट के मुंशी बिलासपुर निवासी रोहित आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि यदि उनकी गाड़ियों को रोका या रायल्टी मांगी, तो वह उन्हें जिंदा जलाकर जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी चला गया। प्रशांत ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी अमित, सादिक, भूरा, संदीप राणा व मोहन के साथ झोपड़ी के अंदर सो रहा था। तभी रोहित ने झोपड़ी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग व धुंए से उनकी आंख खुल गई। झोपड़ी में आग की लपटे देख वह बाहर भागे और अपनी जान बचाई। बुड़िया थाना पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें