खनन माफिया के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। यदा-कदा प्रदेश में खनन माफिया द्वारा कई पुलिस अधिकारियों एवं माइनिंग विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर जानलेवा हमले हुए हैं कई बार तो सरकारी कर्मचारियों को इन हमलों में अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। शुक्रवार को एम मामला खनन जोन में सामने आया जहां डीसी के आदेश पर माइनिंग विभाग द्वारा लगाए गए नाके पर खनन माफिया द्वारा हमला कर दिया गया। गांव जयधरी मे खनन तस्करों ने तलवार आदि हथियारों से लैस हो अपने साथियों के साथ मिलकर जयधरी गांव से बाहर लगे माइनिंग के नाके पर हमला कर दिया। इस पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने खनन चेकिंग पॉइंट नाके को आग लगा दी। इस घटना का पूरा वाक्य सीसीटीवी में कैद हो गया। काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में आए हमलावर सरकारी नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। दरअसल जब अवैध खनन सामग्री से भरे इसके वाहनों को रोका गया तो खनन माफिया के लोगों ने सरकारी नाके पर मौजूद अधिकारियों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ छछरौली, एवं वरिष्ठ खनन अधिकारी मौके पहुंच गए। इस संबंध में एसएचओ छछरौली भूपेंद्र राणा ने बताया कि खनन विभाग द्वारा शिकायत दी गई है और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।