फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यक्ति पर हमला कर 20 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव असगरपुर माजरा के संजीव ने राकेश व पंकज के अलावा उनके साथियों पर उस पर हमला करके 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। संजीव की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालाअम्ब के कारखाने में काम करने वाले संजीव ने बताया कि वह रात की डयूटी करने के बाद देर रात एक बजे घर वापस लौट रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही उसके साथ ही काम करने वाले राकेश व पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। रात होने के कारण वहां से लोगों का आना जाना भी नहीं था इसलिए कोई उसे बचाने नहीं आया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसकी जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। वह किसी तरह गांव में घर पहुंचा और परिजनों को इसकी सूचना दी। संजीव ने बताया कि तीन दिन पहले भी राकेश ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे गालियां दी थी। परिजन रात को ही घायल संजीव को अस्पताल लेकर गए और थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें