फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ अभद्रता, तोड़ा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवकालोनी में बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस दौरान बिजली चोरी को लेकर मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग कर रहे एक कर्मचारी का मोबाइल युवक ने तोड़ दिया और सरकारी काम में बांधा पहुंचाते हुए टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। रादौर पुलिस ने एसडीओ बिजली निगम की शिकायत पर धारा 353, 186, 427 व 506 के तहत मां-बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसडीओ बिजली निगम शमशेर सिंह धारीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शिव कालोनी में निगम की टीम 19 सितंबर को बिजली की चेकिंग करने के लिए गई थी। इस दौरान निगम की टीम बिजली विभाग थाना अंबाला के एएसआई संजीव कुमार, एएसआई कृष्ण कु मार, जेई कर्ण कांबोज, जेई ओमप्रकाश, श्रीकुमार एएफएम, रोहताश सैनी एएफएम, सुरेंद्र कुमार एएफएम, संजय कुमार एएलएम, नवीन कुमार एएलएम की टीम ने शिव कालोनी के अंकुश के घर पर चेकिंग की। इस दौरान जब निगम की टीम चेकिंग के दौरान वीडियो रिकॉडिंग कर रही थी तो आरोप है कि अंकुश ने कर्मचारी सुरेंद्र एएफएम का मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे मोबाइल टूट गया और सरकारी काम में बांधा आई। युवक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंकुश व उसकी माता सुनीता के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें