फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान में घुसकर युवक पर हमला

Tue, 03 Mar 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। किशनपुरा दामला गांव में हमलावरों ने दुकान में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड और तलवारों से हमला कर दिया। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धोड़ंग निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी किशनपुरा दामला में दुकान है। दो मार्च की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक दुकान में आए और आते ही उस पर लोहे की रॉड व तलवारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अन्य दुकानदारों ने उसने अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें