फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एंटी नारकोटिक्स सेल के दो सिपाहियों पर किया गया हमला

Mon, 06 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ड्यूटी पर तैनात एंटी नारकोटिक्स सेल के दो सिपाहियों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कुछ अज्ञात युवकों ने स्वामी विवेकानंद अस्पताल के पास दोनों पुलिसकर्मियों से बेल्ट, थप्पड़ों, और लात-घूंसों से पीटा गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात सिपाही रविदत्त ने शिकायत दी कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह सिपाही सुशील कुमार के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान स्वामी विवेकानंद अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा खुद को सरकारी ड्यूटी पर होने की जानकारी देने के बावजूद हमलावरों ने मारपीट जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने दोनों सिपाहियों को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें