फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजधार हथियार से परिवार के तीन सदस्यों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ो पीपली गांव में कहासुनी होने पर तीन युवकों ने एक परिवार के तीन सदस्यों पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। घोड़ो पीपली निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 27 अक्तूबर को वह अपने गांव के सोमा व अनुज के साथ सुशील मिस्त्री टायर पंचर की दुकान के पास खड़ा था। वहां पर उनके गांव के राजदीप, विकास व सन्नी भी खड़े थे। इस दौरान तीनों आरोपियों की उसके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर तीनों आरोपियों ने पास में रखी कांच की बोतल उसके सिर में मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत करवाया। जिसके बाद वह घर आ गया। घर आकर उसने देखा कि तीनों आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उसके लड़के कन्हैया व भतीजे सोनू पर हमला किया हुआ है। जिससे उन दोनों को भी काफी चोटें आई। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें