रादौर। गांव घिलौर माजरी में रंजिशन कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव घिलौर माजरी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसका खेत है। शुक्रवार को वह खेत पर गया तो जसबीर, सुरेश व तेजपाल ने उसकी भूमि में जीरी लगाने को लेकर पानी छोड़ दिया। जब उसने पानी छोड़ने के लिए मना किया तो उन लोगों ने उसे मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।