यमुनानगर। मामूली बात पर हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुंदर विहार कॉलोनी निवासी रमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी कॉलोनी के ही विशाल उर्फ विशु के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपने घर आ गया। रात नौ बजे विशाल अपने परिवार के सदस्यों अन्नू उर्फ हन्नी, अलक जेंडर, मां व भाभी के साथ उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने आते ही उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। संवाद