यमुनानगर। घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
व्यासपुर क्षेत्र के गांव गाड़वाली निवासी जगमाल ने शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही अशोक के साथ विवाद हुआ था। उस समय लोगों ने मामले को शांत करआ दिया था। इसके बाद अशोक उनसे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि होली के दिन शाम को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे उसकी पत्नी, बेटा और अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने अशोक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद