फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स मीट में अथर्व हाउस ओवरऑल विजेता

Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। गणपति कॉन्वेंट स्मार्ट स्कूल की दूसरी वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने पर अथर्व हाउस को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।
मार्च पास्ट में ऋग हाउस के छात्रों ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। पीटीआई शुभम चौधरी की देखरेख में आयोजित खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र बिंद्रा व मीना बिंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बिंद्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका रवनीत अरोड़ा ने विजेता छात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को खेलों का महत्व समझाते हुए बताया कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। खेल हमारे शरीर व दिमाग दोनों को स्वस्थ रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें