फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीमार बच्ची के परिजनों को दी मदद

विज्ञापन
बच्ची के परिजन को चेक प्रदान करतीं उपायुक्त प्रीति। डीआईपीआरओ - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात बीमारी से पीड़ित बच्ची के उपचार के लिए 2.75 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। उपायुक्त प्रीति ने आरबीएसके फंड से स्वीकृत राशि का चेक बच्ची के माता-पिता को सौंपा। आरबीएसके की जिला नोडल अधिकारी डॉ. बुलबुल कटारिया ने बताया कि बूड़िया क्षेत्र निवासी माफिया पत्नी मतलूब अली ने 16 सितंबर 2025 को जगाधरी के सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची एन्सेफेलोसील नामक दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित पाई गई। जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी), जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर ने मामले को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संज्ञान में लाया। राज्य स्तर से निर्देश मिलने के बाद सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें