यमुनानगर। मंगतपुर में शिकायत पर जांच करने गए पब्लिक हेल्थ कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बूड़िया चौकी पुलिस को दी शिकायत में विष्णु गार्डन जगाधरी निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि वह पब्लिक हेल्थ विभाग में नौकरी करता है। उसका कार्यालय पब्लिक हेल्थ सब डिविजन नंबर- दो जगाधरी में है। 15 जुलाई को कार्यालय के जेई दीपक को सूचना मिली थी कि मंगतपुरा में पानी की सप्लाई बंद है। उनके आदेश पर वह ऑपरेटर राधे श्याम व पंप चालक अशोक कुमार के साथ मंगतपुरा में पहुंचा। जहां पर वह बिजली की तार जोड़ने लगा तो एक विक्की नाम के व्यक्ति ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट करने लगा और गालियां दी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।