राजकीय कॉलेज में एनएसएस दिवस मनाते कैडेट व शिक्षक। प्रवक्ता
रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को एनएसएस दिवस मनाया गया। संयोजक सहायक प्रो. ऋतु नरवाल के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में असीम खान, मयंक व चिराग की टीम ने प्रथम, वंशिका, महक व पूनम की टीम ने द्वितीय एवं अदिति, सिया व सरस्वती की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि एनएसएस देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। संवाद