एएसआई मनोज कुमार को सम्मनित करते एसपी कमलदीप गोयल। प्रवक्ता
यमुनानगर। मॉडल कॉलोनी स्थित रमनदीप इंटरप्राइजेज के कार्यालय में तीन मई को आग लगने के दौरान रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर कार्यालय में फंसी युवती को बाहर निकाला। युवती बेहोशी की हालत में थी। उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने एएसआई मनोज कुमार को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र और नकद इनाम दिया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने भी उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। संवाद