फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अश्विनी शर्मा बने ब्राह्मण सभा के कार्यकारी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ब्राह्मण सभा हरियाणा की कार्यकारिणी की बैठक सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की आरती कर उनके चरणों में फूल अक्षत अर्पित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान बलजीत शर्मा के देहांत पर शोक प्रकट किया गया। इसके बाद कार्यकारी प्रधान नियुक्त करने के लिए अध्यक्ष ने प्रस्ताव पारित किया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। ईश्वर शर्मा (कोषाध्यक्ष) ने अश्विनी शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। जिसका अंगरिश शर्मा, हरबंस शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, बाल कृष्ण, देवीलाल, तारा चंद, शिवकुमार, अश्वनी शर्मा, नरेश शर्मा. प्रवीन शर्मा, सुभाष शर्मा ने अनुमोदन किया।
सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। नवनिर्वाचित कार्यवाहक प्रधान अश्वनी शर्मा को फूल मालाएं डालकर सम्मानित किया गया। अश्वनी शर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि पूर्व प्रधान बलजीत शर्मा के विचारों का अनुसरण करेंगे। समाज में आपसी भाईचारा, तालमेल व सामंजस्य स्थापित करेंगे। मौके पर नरेंद्र उपाध्याय, सौरभ शर्मा, अमित शर्मा, गौरव शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, नितिन शर्मा, बलदेव शास्त्री, स्वतंत्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें