संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की सब डिवीजन यूएचबीवीएन सब अर्बन जगाधरी की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए जगाधरी स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिला कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष आशीष धीमान, प्रदेश सचिव राज ठाकुर, जिला सचिव रजत चौधरी, जिला कार्यालय सचिव प्रशांत जिला संगठनकर्ता जसविंदर दुहन, जिला प्रेस सचिव सुरेश अंसल, यूनिट संगठनकर्ता यमुनानगर से सत्तार अंसारी, यूनिट प्रधान सुनील पंडित जगाधरी सब अर्बन जगाधरी पहुंचे। कार्यालय सब अर्बन जगाधरी की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बनाई गई।
इसमें प्रधान अशोक राणा एलएलएम, उपप्रधान सचिन गुज्जर एलएलएम, सब यूनिट सचिव रॉबिन चौधरी एलएलएम, कैशियर अगम एलएलएम, सह सचिव नीरज एलएलएम, संगठनकर्ता अभिलाष एलएलएम, प्रेस सचिव ललित कुमार एलएलएम, कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत एलडीसी, कार्यकारिणी सदस्य राजू, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार एएलएम को चुना गया। सब अर्बन प्रधान अशोक राणा ने प्रदेश सचिव राज ठाकुर, जिला अध्यक्ष आशीष धीमान सहित समस्त जिला कार्यकारिणी का सब अर्बन जगाधरी पहुंचने पर हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।