संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की आशा कर्मियों ने मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिला प्रधान नीरू बाला की अध्यक्षता में इक्ट्ठी हुई, संचालन रेखा बकाना ने किया। इसके बाद आशा कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। प्रधान नीरू बाला ने कहा कि 16 फरवरी को जिले की तमाम आशा वर्कर एक दिन की हड़ताल पर रहेंगी। आशा वर्कर्स ने 73 दिन एकमत होकर आंदोलन किया। 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक, नोडल ऑफिसर चांद सिंह मदान के बीच में आशाकर्मियों की फिक्स 4000 और रूटीन एक्टिविटी के 2000 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन सरकार वादे से मुकर रही है। उनकी मांग है कि आशाकर्मियों को 4000 रुपये फिक्स दिए जाएं। इस मौके पर सीटू के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष करमजीत, जिला उप प्रधान आरती सेठिया, जिला प्रेस सचिव कामिनी गोयल ,पूनम, आशा रानी, विजय, मीणा व नीलम उपस्थित रहे।