फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आशा कर्मियों को मिला कांग्रेस का साथ

Sun, 10 Sep 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कर्मचारियों की हड़ताल को अन्य कर्मचारी संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिलने लगा है। शनिवार को हड़ताल का 31वां दिन रहा और इस दौरान वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस पार्षद निर्मल चौहान धरनास्थल पर पहुंचीं और पार्टी के ओर से समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आशा कर्मियों से बातचीत की और सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। वहीं सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आशा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता साबापुर से सुनीता देवी ने की। संचालन खारवन की राजकिरण ने किया।
हड़ताल में सीटू नेता विनोद कुमार त्यागी, कांग्रेस पार्टी से निर्मला चौहान, आंगनबाड़ी कैशियर रोशन लाल आशा कर्मियों की मांगों को जायज बताया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि आशा कर्मियों की हड़ताल को एक महीना हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने इसे लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। इस मौके पर प्रेस सचिव कामिनी गोयल, मीना, परमजीत, ज्योति, विजय, सीमा, मोनिका, ममता, रानो, आरती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें