फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विधानसभा घेरने जा रही आशाओं को हिरासत में लिया

Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा का घेराव करने चंडीगढ़ जा रही आशा वर्करों को पुलिस ने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर हिरासत में ले लिया। आशा वर्करों ने पहले तो टोल प्लाजा पर ही धरना दिया। बाद में पुलिस उन्हें वाहनों महिला थाने ले गई। वर्करों ने थाने में ही धरना शुरू कर दिया और जमकर बवाल काटा। उन्होंने थाने में वह सब किया जब किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार से पहले विलाप किया जाता है।
दो आशा वर्करों को थाने में लेटा कर उस पर सफेद कफन डाल दिया। इसके बाद आशा वर्कर जोर-जोर से रोना व चिल्लाना शुरू कर किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ कई घंटे तक धरना देते हुए नारेबाजी। वर्करों ने दोपहर का भोजन भी थाने में ही किया। वहीं आशा वर्कराें की यूनियन नेताओं को थाने में नजरबंद करके रखा गया। वहीं आशाओं ने शाम सात बजे महिला थाने में धरना खत्म कर दिया और वापस लौट गई।
विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह से हड़ताल पर चल रही आशा वर्करों ने कई दिन पहले ही विधानसभा का घेराव करने की घोषणा कर रखी थी। इसलिए पुलिस से लेकर गुप्तचर विभाग पहले से अलर्ट था। सोमवार को आशा वर्कर चंडीगढ़ न जा सके इसके लिए रविवार रात को ही यूनियन नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात की गई।

ड्रेस बदल कर गई फिर भी पकड़ी गई आशा
आशा वर्करों को भी पता चला गया था कि पुलिस द्वारा उन्हें चंडीगढ़ में जाने से रोका जाएगा। कोई पहचान न न सके इसके लिए यूनियन नेताओं ने व्हाट्सएप ग्रुपों में मैसेज डाला की कोई भी आशा वर्कर ड्रेस में चंडीगढ़ नहीं जाएगी। वह सामान्य कपड़े पहन कर ही जाएंगी। आशा वर्कर की ड्रेस अपने साथ बैग या पॉलीथिन में लेकर जाएंगी। चंडीगढ़ जाने के लिए वर्करों ने प्राइवेट वाहनों, बसों को किराये पर लिया हुआ था। परंतु सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर आशा वर्करों की कोई चाल कामयाब नहीं हुई। टोल प्लाजा पर पुलिस ने सभी प्राइवेट वाहनों व रोडवेज बसों को रोक कर तलाशी ली गई। महिलाओं के सामान की सामान की भी जांच की गई। जिसके पास से आशा वर्कर की लाल रंग की ड्रेस मिली उसे वहीं उतार दिया गया। आशा वर्करों के वाहन रोके गए तो उन्होंने टोल प्लाजा पर ही धरना शुरू कर दिया।
वाहनों में महिला थाने छोड़ी आशा कर्मी
टोल प्लाजा पर कई घंटे धरना-प्रदर्शन होने के बाद पुलिस आशा वर्करों को वाहनों में महिला थाने लेकर गई। सभी आशा वर्कर महिला थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गई और नारेबाजी की। दोपहर का समय हो चुका था इसलिए भोजन भी थाने में ही किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आशा वर्कर यूनियन यमुनानगर की जिला प्रधान नीरू बाला, ब्लॉक प्रधान राज रानी, कोषाध्यक्ष कर्मजीत कौर, सचिव राजेश कुमारी, ब्लॉक प्रधान कुसुम, नीलम ने बताया कि अंबाला में पुलिस ने आशा वर्करों को गिरफ्तार कर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

उनकी पानी की बोतलें व भोजन तक छीन लिया गया। वह बैठने के लिए जो दरी ले रही थी उसे भी जब्त कर लिया गया। काफी आशा वर्करों को पकड़ कर दूसरे जिलों में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है। पुलिस ने उनके साथ जो जोर जबरदस्ती की है इसके विरोध में महिला थाने में धरने पर बैठ गई हैं। जब तक उनकी मांगों पर कोई सहमति नहीं होती वह थाने से नहीं उठेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें