फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आशा कर्मचारियों की हड़ताल 27 तक बढ़ी

Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। अनाजमंडी में चल रही आशा कर्मचाररोयं की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान हड़ताल 35वें दिन में प्रवेश कर गई। आशा कर्मियों ने मंडी के शेड के नीचे से अपने धरने की शुरुआत की। हड़ताल 27 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
धरने की अध्यक्षता जिला सचिव राजेश कुमारी ने की। संचालन सुनीता साबापुर ने किया। हड़ताल में जिले के सभी खंडों से आशा कर्मचारी पहुंची थीं। इस दौरान आशा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरन स्थल पर सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, आंगनबाड़ी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर समर्थन दिया। सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, रिटायर कर्मचारी संघ से राजवीर पिंडोरा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ नेता सुरजीत सिंह ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान नीरू बाला ने कहा कि आशा वर्कर्स की हड़ताल 27 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। राज्य प्रतिनिधिमंडल को 13 सितंबर को बातचीत के लिए बुलाया गया है। यदि वहां कोई सकारात्मक बात नहीं होती तो आशा कर्मचारी 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन करेंगी। वहीं आशा कर्मचारी 13 सितंबर को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के साथ दिवंगत साथी पारुल शर्मा की शोकसभा भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें