फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठंड बढ़ते ही बच्चे सर्दी-जुकाम की चपेट में

Fri, 27 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते डाॅ. हरिंद्र संधू। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बदलते मौसम और सुबह-शाम बढ़ती ठंड का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिलाअस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक प्रभावित बच्चे हो रहे हैं।
सुबह के समय ठंड का असर अधिक रहने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह और देर शाम तापमान में गिरावट के कारण बच्चों को सर्दी-जुकाम, खांसी, नाक बहने, गले में खराश और बुखार की शिकायत हो रही है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को भी मौसम में बदलाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिंद्र संधू के अनुसार इन दिनों बच्चे सबसे ज्यादा सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले 100 बच्चों में से करीब 90 बच्चे सर्दी से संबंधित बीमारियों से प्रभावित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव के कारण बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। अभिभावकों को चाहिए कि वे सुबह और शाम बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं और उनकी सेहत पर विशेष नजर रखें। खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें