संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा व सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में शनिवार को भविष्य ज्योति कार्यक्रम कराया गया। अमर उजाला की ओर से गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 मेधावियों को सम्मानित किया गया। पदक व सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
मुख्यातिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। महापौर सुमन बहमनी, जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक केएस संधावा विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक अरोड़ा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज और देश की नींव युवाओं पर टिकी है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है, बशर्ते विद्यार्थी मेहनत के साथ पढ़ाई करें। सरकार शिक्षा को बढ़ा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। विद्यार्थियों को इनका लाभ लेकर लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए।
विधायक ने कहा कि आज हमारी सबसे बड़ी समस्या बढ़ती नशा प्रवृत्ति है। कुछ असामाजिक तत्व स्वार्थ के लिए किशोरों व युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं और इसका सबसे आसान शिकार स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से अध्ययन करें और समय का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत ही भविष्य की सफलता का आधार बनती है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने विद्यालय और शिक्षकों का सम्मान करने की प्रेरणा भी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न शिक्षाविदों, उद्योगपतियों और समाजसेवियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और देश की प्रगति का आधार है। अमर उजाला की ओर से युवाओं को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है। इससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या सुखविंद्र कौर ने किया। संचालन कॉलेज की सहायक प्रोफेसर शिवी राणा और एंकर संयम जैन ने किया।
अत्यंत सराहनीय कदम
अमर उजाला परिवार का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह युवाओं में नया जोश और दिशा देने वाला है। इससे युवाओं को प्रोत्साहन मिला है। अमर उजाला देश और दुनिया की जानकारी देने के साथ ही सामाजिक सरोकार के भी कार्य कर रहा है। यह अत्यंत सराहनीय कदम है। - मीनाक्षी जलोटा, चेयरपर्सन क्लाउड-9 एजुकेशनल्स।
युवा पीढ़ी को दिया मंच
युवाओं पर समाज व देश टिका हुआ है। अमर उजाला ने युवा पीढ़ी को मंच देकर उनको मजबूत किया है। यह कार्यक्रम सराहनीय है। इससे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए हौसला मिलेगा। वे खुद भी अराधना फाउंडेशन चलाकर मानवता के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। - डॉ. अंकित संधू, गुरदेवी मेमोरियल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल।
सम्मान से बढ़ेगा हौसला
युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। वे इससे मुकाम हासिल कर सकते हैं। अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम से युवाओं को लक्ष्य पूरा करने की प्रेरणा मिलेगा और हौसला बढ़ेगा। वे आगे बढ़ेंगे तो समाज और देश मजबूत होगा। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। - डॉ. रणविजय राणा, मेड ओरा बच्चों का अस्पताल।
सम्मान से बढ़ा आत्माविश्वास
अमर उजाला समाज को नई और तथ्यात्मक जानकारियां देने के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखा रहा है। भविष्य ज्योति कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है। यह युवा पीढ़ी के लिए आत्मा छूने से कम नहीं होगा। इससे उन्हें मजबूती मिलेगी। इस सम्मान से आत्मविश्वास बढ़ा है। - शिवम, प्रबंधक आईक्यू अस्पताल।
युवाओं को मजबूती देगा
समाज और देश युवाओं पर टिका है। अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम युवाओं को मजबूती देने वाला होगा। युवाओं को आगे आने का रास्ता मिला है। वे खुद के साथ समाज को भी मजबूत बनाएंगे। इसके लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। - डॉ. अनुज व मीनू कांबोज, कांबोज हार्ट सेंटर एंड मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल।
हौसलों को मिले पंख
अमर उजाला सुबह देश और दुनिया की तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने के साथ युवा पीढ़ी को नई दिशा और प्रेरणा देने में लगा है। भविष्य ज्योति कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है। 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मंच देना सराहनीय है। इससे युवाओं के हौसलों को पंख मिले हैं। - शिखा ग्रोवर, निदेशिका लाइफ केयर क्लीनिक।
युवाओं को मिली नई दिशा
देश की मजबूती के लिए युवाओं के मजबूत हौसलों की जरूरत है। उनको यह हौसला मंच पर बुलाकर सम्मानित करने से मिलता है। अमर उजाला द्वारा भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करने से युवाओं को नई दिशा मिली है। वे आगे खुद के साथ देश को मजबूत करेंगे। - नवल किशोर, जगविद्या ज्वेलर्स।
दूसरों के लिए भी प्रेरणा
किसी भी परिवार की मजबूती उनके बच्चों से होती है। इन विद्यार्थियों के सम्मान से दूसरों को भी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। इससे वे शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित होंगे। अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम युवाओं के साथ उनके हौसलों को मजबूत करने वाला है। - आनंद बख्शी, बख्शी ऑटोमोबाइल, व्यासपुर।
विद्यार्थियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा देने वाला मंच है। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। अमर उजाला समाचार पत्र समाजहित में बड़ी भूमिका निभा रहा है। - डॉ. सुखविंद्र कौर, प्राचार्या गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर।
विद्यार्थियों का सम्मान जरूरी
प्रतिस्पर्धा के दौर में अव्वल स्थान प्राप्त करना सबसे बड़ी चुनौती है। यह चुनौती स्वीकार कर मुकाम हासिल करना विद्यार्थियों का हौसला व जज्बा प्रदर्शित करता है। ऐसे विद्यार्थियों का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है। चूंकि इससे उनका हौसला बढ़ता है और दूसरों का भी प्रेरणा मिलती है। यह सराहनीय है। - सुमन बहमनी, मेयर नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।
डॉ. अंकित संधू।