संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बैंक कॉलोनी स्थित देव कराटे एकेडमी में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें आर्यमन शर्मा और वैभव नैय्यर ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। ग्रेडिंग के दौरान 32 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में बेल्ट प्राप्त की।
कार्यक्रम में सेंसेई जयप्रकाश सिंह और सेंसेई विजय शर्मा ने ग्रेडिंग ली। एकेडमी के कुसुम देव ने बताया कि ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले आर्यमन शर्मा और वैभव नैय्यर पिछले कई वर्षों से सेंसेई विजय शर्मा के मार्गदर्शन में डिवाइन कराटे एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कराटे कोच सेंसेई सुमन बाला को दिया।
ग्रेडिंग में दिविषा शर्मा, रिद्धित विशिष्ट, आरव, यशविन तनेजा और हितेश मौर्य ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। चैतन्य गौर, मानवी, राधिका और अनुष्का को ग्रीन बेल्ट मिली। प्रणव प्रताप सिंह राणा, अथर्व, यशिका, आदि, दिवांशु, राधिका, रिया और प्रिंस ने ब्लू बेल्ट हासिल की। वहीं, विराज पाल, अमायरा सचदेवा, रिद्धिमा, मनस्वी, रुद्रांश सिंह, हर्षित, लक्ष्य, शुभम, तरुण, सृष्टि वंशिका, मायरा थापा और अंशिका ने येलो बेल्ट प्राप्त की।
कुसुम देव ने बताया कि देव कराटे एकेडमी पिछले 25 वर्षों से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है। कुसुम देव पांचवीं डान ब्लैक बेल्ट और सुमन बाला चौथी डिग्री ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। ग्रेडिंग में खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की गई। उन्होंने बताया कि एकेडमी की खिलाड़ी सिया कपूर और गुरप्रीत कौर का चयन खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।