फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्य समाज मंधार का सम्मेलन 28 से

Wed, 25 Feb 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सम्मेलन के बारे में जानकारी देते आर्य समाज के लोग। संस्था - फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
विज्ञापन
रादौर। आर्य समाज मंधार के 52वें वार्षिकोत्सव के रूप में 28 फरवरी व एक मार्च को दो दिवसीय आर्य सम्मेलन का आयोजन गांव में किया जाएगा। संरक्षक मास्टर सत्यदेव आर्य व मंत्री कुलदीप आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में वेदों के प्रगाढ़ ज्ञाता गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य जयपाल आर्य द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रसिद्ध उपदेशिका संगीता आर्य द्वारा भारतीय वीरों के गौरवशाली इतिहास एवं वैदिक श्री राम कथा का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए आर्य समाज मंधार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें