फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के आदर्श चरित्र का अनुकरण करने की प्रेरणा देता है आर्य समाज : चोपड़ा

Thu, 22 Oct 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हवन के दौरान मौजूद ​शिक्षक व विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
साढौरा। आर्य समाज भगवान श्रीराम के केवल चित्र की पूजा नहीं, बल्कि उनके आदर्श चरित्र का अनुकरण करने का संदेश देता है। ये विचार डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने विद्यालय में आयोजित हवन के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा एवं आर्य युवा समाज हरियाणा की ओर से मनाए जा रहे प्रेरणा सप्ताह के अंतर्गत करवाया गया था।
विज्ञापन

15 से 24 अक्तूबर तक यह प्रेरणा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक संस्कार विकसित करना और उन्हें महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। हवन-यज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। मैडम सोनिया ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न करवाया। मुख्य यजमान के रूप में प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने आहुतियां डालीं। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हवन में भाग लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को महात्मा आनंद स्वामी के तप, त्याग और वेद प्रचार से जुड़े जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को वैदिक मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि युवा शक्ति नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सशक्त और नशामुक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें